STF की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, पेपर लीक प्रकरण में एक और गिरफ्तारी

एसटीएफ उत्तराखंड की टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

साल 2021 के पेपर लीक प्रकरण में स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक के 47 वे आरोपी को एसटीएफ ने अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

इसको लेकर एसटीएफ एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी कसान खान लंबे समय से फरार चल रहा था।

जिसके चलते उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

बीते 7 दिनों में लगातार छापेमारी कर एसटीएफ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजा जा रहा है।