Interesting Facts About World : मगरमच्छ जो कभी बूढ़ा नहीं होता
दोस्तों ये तो आप सभी जानते हैं कि इस धरती पर जिस जीव ने जन्म लिया है वह एक ना एक दिन बूढा जरूर हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मगरमच्छ एक ऐसा जीव है जो कभी बूढ़ा नहीं होता उसका शरीर हमेशा ही जवान रहता है और एक उम्र के बाद मगरमच्छ का शरीर बढ़ना बंद हो जाता है। आपको जानकारी हैरान होगी की 7 वर्ष के मगरमच्छ और 70 वर्ष के मगरमच्छ में कोई अंतर नहीं होता और इनकी मृत्यू खाने की कमी के कारण होती है।
Interesting Facts About World : चॉकलेट के बारे में जानते है क्या
दोस्तों चॉकलेट खाने को लेकर भले ही बचपन में आपने काफी डांट खाई हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट में आयरन मैग्नीशियम फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके हेयर फॉल को रोकने का काम करते हैं यही नहीं अगर आप डाइटिंग पर है तो चॉकलेट खाने से आपको भरपूर मात्रा में एनर्जी मिलती है साथ ही इससे वजन भी नहीं बढ़ता इसके अलावा चॉकलेट खाने से आपकी त्वचा भी हल्दी और ग्लोइंग रहती है और तो और अगर आपका मूड आॅफ है तो चॉकलेट खाने से आपका मूड रिफ्रेश हो जाएगा।
Interesting Facts About World : महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की वफादारी
दोस्तों ये तो आपने सुना ही होगा कि जानवर वफादार होते हैं ऐसी ही वफादारी महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक ने भी दिखाई थी जिसने एक टांग टूटने के बाद भी उन्हें 26 फीट गहरी खाई पार कराई थी और इस काम को करने में चेतक वीरगति को प्राप्त हो गया था। चित्तौड़ की हल्दी घाटी में चेतक की समाधि उस जगह पर आज भी मौजूद है जहां महाराणा प्रताप ने अपने भाई शक्तिसिंह के साथ चेतक का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया था।
Interesting Facts About World : गूगल में टाइप करें Do a barrel roll
दोस्तों आज के समय में जब भी हम किसी मुश्किल में फंसे होते हैं तो सबसे पहले गूगल ही याद आता है और अपनी परेशानी को दूर करने के लिए हम गूगल बाबा से ही पूछते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल के सर्च बॉक्स में अगर आप Do a barrel roll टाइप करके सर्च करते हैं तो गूगल का होमपेज 360-degree घूम जाएगा अगर आपको विश्वास नहीं होता तो आप इसे आजमाकर भी देख सकते हैं।
Interesting Facts About World : मोबाइल का रेडिएशन होता है खरतनाक
दोस्तों रोजमर्रा की जिंदगी में स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल का रेडिएशन आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आप इसे कैसे चेक कर सकते हैं तो आपको बता दें कि आप अपने फ़ोन में *#07# टाइप करके जान सकते हैं कि आखिर आपके फोन का रेडिएशन कितना है लेकिन यदि यह 1.7 wt/kg से ज्यादा है तो अपना स्मार्टफोन तुरंत ही चेंज कर दें क्यूंकि ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े : गुस्से से लाल गोलमटोल पांडा का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल