Acid Survivor Married To accused : चेहरे पर तेजाब फेंकने वाले सनकी युवक से ही युवती ने रचाई शादी,पढ़ें क्या है पूरा मामला

Acid Survivor Married To accused :  कहते हैं प्यार में सब कुछ जायज़ है लेकिन तुर्की में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस कथन को पूरी तरीके से संशय के दायरे में ला खड़ा कर दिया है। यहां एक युवक ने महिला पर एसिड अटैक करने के बाद पहले तो जेल में सजा काटी और सजा काटने के बाद महिला को शादी करने के लिए राजी कर लिया और उससे शादी रचा ली।

Acid Survivor Married To accused :  ब्रेकप के कारण युवक ने किया था एसिड अटैक

दरहसल 20 वर्षीय बेरफिन ओजेक नाम की ये युवती तुर्की की रहने वाली है जिसके उपर कासिम ओजन सेल्‍टी नाम के एक युवक ने 2019 में एसिड फेंक दिया था जिससे युवती का मुंह पूरी तरीके से झुलस गया बताया जा रहा है की दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था लेकिन किसी कारण दोनों ने ब्रेकप करने का फैसला लिया और अलग हो गए लेकिन युवक को ये जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई जिसके कारण उसने बेरफिन ओजेक नाम की इस महिला पर एसिड से हमला कर दिया और ये कह दिया की तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं हो सकती।

Acid Survivor Married To accused : 

Acid Survivor Married To accused

Acid Survivor Married To accused : सजा काटने के बाद लगातार युवती से मांगता रहा माफी

एसिड अटैक के कारण बेरफिन ओजेक का मुंह बुरी तरीके से झुलस गया जिसके बाद से बेरफिन को केवल 30 प्रतिशत ही दिखाई देता है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी युवक के खिलाफ बेरफिन ओजेक के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी युवक को 13 साल 6 महिने जेल की सजा सुनाई लेकिन कोरोना के कारण युवक की सजा कम हो गई और वो जेल से बाहर आ गया लेकिन जेल से बाहर आने के बाद युवक लगातार बेरफिन से माफी मांगता रहा कभी कॉल के जरिए तो कभी मैसेज के ​जरिए और आखिरकार बेरफिन ने कासिम ओजन से शादी रचाा ली हालंकि सोशल मीडिया पर लोग इस शादी की काफी आलोचना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : नया खतरा –  Omicron के बाद सामने आया कोरोना का एक और वेरिएंट ‘Delmicron’