भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेता एसपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

भाजपा चुनाव से पूर्व लगातार दूसरे दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में सदस्यता दिला रही है।

 

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार से पूर्व कांग्रेसी नेता एसपी सिंह को भाजपा मुख्यालय में सदस्यता दिलाई।

 

सदस्यता को लेकर महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमारा यह सदस्यता अभियान मतदान के 1 दिन पूर्व तक चलेगा और आज एसपी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन किया है इससे भाजपा का कुनबा भी बढ़ा है।

 

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में ऐसी विधानसभा जो हम हारे हैं उनमें प्रत्यक्ष तौर पर इनका सहयोग लिया जाएगा।