Siddharth Malhotra Dog Oscar Died : सिद्धार्थ मल्होत्रा के चहिते ‘ऑस्कर’ ने कहा दुनिया अलविदा, नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

Siddharth Malhotra Dog Oscar Died : बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस वक्त एक बुरे दौर से गुज़र रहे है। जी हाँ जानकारी ये मिल रही है कि सिद्धार्थ के बेहद करीबी रहे उनके डॉग ऑस्कर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दे सिद्धार्थ ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Siddharth Malhotra Dog Oscar Died : सिद्धार्थ ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Siddharth Malhotra Dog Oscar Died :

सिद्धार्थ ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ऑस्कर के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट के जरिये नम आंखों से ऑस्कर को विदाई दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऑस्कर की एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि “यह पोस्ट में भारी दिल और नम आंखों से लिख रहा हूं , ऑस्कर इस दुनिया में नहीं रहा है। वह इस दुनिया को अलविदा कह गया है और मेरे दिल में एक खालीपन छोड़ गया है। सिद्धार्थ ने आगे लिखा कि ऑस्कर पिछले 11 साल से मुंबई में मेरा परिवार था मैं अपने आसपास उसकी पॉजिटिव एनर्जी महसूस करता हूं। ऑस्कर ने मुझे केयर करना सिखाया उसने मुझे सिखाया कि इमोशनल एनर्जी एक ऐसी चीज होती है जो इस दुनिया में मायने रखती है.

Siddharth Malhotra Dog Oscar Died : क्यारा आडवाणी ने भी लिया ऑस्कर को याद

Siddharth Malhotra Dog Oscar Died

बता दें सिद्धार्थ की इमोशनल पोस्ट के साथ ही सिद्धार्थ की करीबी दोस्त क्यारा आडवाणी ने भी ऑस्कर को श्रद्धांजलि देते हुए उसके कुछ फोटो शेयर किए। क्यारा ने एक फोटो शेयर की जिसमें ऑस्कर और सिद्धार्थ एक दूसरे के गले लगते नजर आ रहे हैं इस पर क्यारा ने बेस्ट बॉयज मैसेज भी लिखा

Siddharth Malhotra Dog Oscar Died : बॉलीवुड के कई कलाकारों ने जताया दुख

Siddharth Malhotra Dog Oscar Died

सिद्धार्थ की इमोशनल पोस्ट पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दुख व्यक्त किया जिसमें करण जोहर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऑस्कर ने मुझे जानवरों से प्यार करना सिखाया था जो कि मैंने पहले कभी नहीं किया था। करन जोहर ने लिखा ऑस्कर की एनर्जी सबसे बेस्ट थी वह अपनी खूबसूरत यादें छोड़ कर गया है लव यू सिड और मजबूत रहो। बता दे सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक पोस्ट पर उनके एक करीबी दोस्त आलिया भट्ट वरुण धवन और भूमि पेडणेकर ने भी कमेंट कर उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

ये भी पढ़े : ऋतिक रोशन के रिलेशनशिप स्टेटस से लेकर रश्मिका मंदाना की शादी तक जाने सब कुछ केवल ‘‘Entertainment Wrap’ में