Sid-Naz pair : शादी को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला ने कही थी ये बात, वीडियो हो रही वायरल

Sid-Naz pair : बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही इस दुनिया से चले गए हों लेकिन Sid-Naz की जोड़ी को अभी भी उनके चाहने वाले भूल नहीं पाए हैं। यही वजह है की सिद्धार्थ के कई इंटरव्यू   अभी भी वायरल हो रहे हैं जिसमें वो शहनाज़ के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं।

फैन्स के द्वारा उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर की जा रही वायरल

टीवी एक्टर व बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया से गए हुए भले ही 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया हो लेकिन उनके फैन्स अभी भी उनका हस्ता मुस्काता चेहरा भूल नहीं पाए हैं। सिद्धार्थ भले ही दुनिया को अल्विदा कह गए हों लेकिन उनके फैन्स उनकी यादों को अभी भी संजोए हुए हैं, उनके कई ऐसे इंटरव्यू हैं जो उनके फैन्स द्वारा सोशल मीडिया प्लैटफार्म पर अपलोड किए जा रहे हैं उन्हीं में से एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ अपनी शादी को लेकर भी खुलकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़े : Siddharth Shukla : सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के समय फैन्स को क्यों याद आए दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, पढ़े पूरी ख़बर

Sid-Naz pair : अपनी शादी को लेकर सिद्धार्थ ने कही थी ये बात

बता दें सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज दुनिया से चले गए हों लेकिन फैन्स को अभी भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है। बिग बॉस के दौरान फैन्स उन्हें काफी पसंद करते थे और यही वजह थी की फैन्स को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। सिद्धार्थ के फैन्स लगातार उनकी याद में इन दिनों उनकी वीडियो क्लिपों को जमकर वायरल कर रहे हैं। उनमें से एक वीडियो सिद्धार्थ के बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के ​बाद दिए इंटरव्यू की है जिसमें सिद्धार्थ अपनी शादी को लेकर बात कर रहे हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जब सिद्धार्थ से पूछा गया की वो शादी कब कर रहे हैं इसपर सिद्धार्थ ने जवाब दिया था की ‘मुझे शादी की इतनी जल्दी नहीं है अभी मैं थोड़ा यंग हूं तो थोड़ा टाइम तो लगेगा। उन्होनें आगे कहा कि थोड़े टाइम के बाद मैं शादी कर लूंगा शादी। ये सारी बात सिद्धार्थ ने मुस्कुराते हुए कही जिसको सुनकर सभी हंस पड़े।

Sid-Naz के नाम से जानी जाती थी शहनाज़ और सिद्धार्थ की जोड़ी

बता दें कुछ समय पहले ही टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी जिसके बाद से ही सिद्धार्थ के परिजनों के साथ ही उनके फैन्स काफी दुखी हैं। तो वहीं सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज़ गिल की हालत भी काफी खराब है। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के दौरान भी उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। बता दें बिग बॉस के दौरान सिद्धार्थ और शहनाज़ की जोड़ी को Sid-Naz के नाम से जाना जाता है।