Shocking News : Youtube पर नहीं बढ़ रहे थे Followers तो करली खुदखुशी

Shocking News : हैदराबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक युवक कथित तौर पर यूट्यूब चैनल पर फॉलोअर्स नहीं बढ़ने की वजह से काफी दुखी था और तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया. मृतक आईआईटी ग्वालियर का 23 वर्षीय छात्र था. शख्स ने सुबह साढ़े पांच बजे अपने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी.

सैदाबाद के इंस्पेक्टर सुब्बा रामी रेड्डी ने बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट (IIITM) ग्वालियर के फोर्थ ईयर के इंजीनियरिंग छात्र सी धीना ने अपने अपार्टमेंट परिसर (एक जी + 3 बिल्डिंग) से लगभग 5.30 बजे छलांग लगाई थी. अपार्टमेंट के चौकीदार ने जोरदार धमाका सुना और फौरन मौके पर पहुंचा तो वहां, धीना खून से लथपथ पड़ा हुआ था. उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.