Shamita Shetty Marriage : शादी के सवालो पर खुलकर बोली शमिता शेट्टी , बताया कब करेंगी राकेश से शादी

 Shamita Shetty Marriage : टीवी रियलिटी शो बिग बॉस की चर्चित जोड़ी शमिता शेट्टी और राकेश बापट लगातार खबरों में बने रहते हैं। इस जोड़ी ने बिग बॉस के प्लेटफार्म पर अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था।

 Shamita Shetty Marriage : बिगबॉस OTT पर हुई थी राकेश से मुलाकात

बता दें कि राकेश की मुलाकात शमिता से बिगबॉस OTT पर हुई थी। उसके बाद से ही ये जोड़ी एक दूसरे को डेट कर रही थी। इसके साथ शमिता बिग बॉस 15 का हिस्सा बन गई।इनके प्यार की कहानी के बाद लगातार लोग यह सवाल कर रहे थे कि यह जोड़ी शादी कब करेगी ? हालांकि शमिता शेट्टी ने भी बिग बॉस शो में यह जाहिर किया था कि वह इस साल शादी के बंधन में बंध जाएँगी।

 Shamita Shetty Marriage : शादी को लेकर क्या कहती है शमिता

वहीँ हाल ही में शमिता ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि मैं यह सोच रही हूं कि इस साल शादी के बंधन में बंध जाऊंगी मैं यूनिवर्स को पॉजिटिव एनर्जी भेजने में विश्वास रखती हूं तो ऐसे में यूनिवर्स भी यह सुनिश्चित करें कि मैं इस साल शादी कर पाऊंगी। शमिता ने कहा की कोरोना कर्फ्यू के दौरान ये महसूस किया की मैं लाइफ में कितनी अकेली हूं, अकेलापन मेरे अंदर जा चुका है मैं पिछले लंबे वक्त से सिंगल हूं मैं अपनी लाइफ अपनी शर्तों से जीना पसंद करती हूं मुझे पार्टनर की कमी लगती रही मैं खुश हूं कि मेरे पास अब पार्टनर हैं।

 Shamita Shetty Marriage : शमिता के फैंस है काफी खुश

शमिता की इन बातो को सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं और वह चाहते हैं कि जल्द ही शमिता और राकेश शादी कर ले देखने वाली बात यह होगी कि यह जोड़ी शादी के बंधन में कब बंधेगी ?

ये भी पढें : सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुए सलमान और शहनाज