Shahnaz Gill Dating Raghav Juyal : क्या सच में राघव जुयाल को डेट कर रही शहनाज गिल ?

Shahnaz Gill Dating Raghav Juyal : बिगबॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती है कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से। लेकिन इस बार शहनाज टीवी होस्ट और डांसर राघव जुयाल को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि शहनाज राघव जुयाल को डेट कर रही हैं. वहीं अब शहनाज गिल में खुद इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बीती रात शहनाज गिल अपने भाई शाहबाज के नए पंजाबी सिंगलके लॉन्च इवेंट पर पहुंची थीं. यहां मीडिया से बात करते हुए शहनाज गिल ने उनके अफेयर को लेकर उड़ रही अटकलों पर रिएक्ट किया. मीडिया से इंटरैक्शन के बीच शहनाज अचानक से कहने लगती हैं मीडिया झूठ क्यों बोलती है. मीडिया हर बार झूठ बोलती है. कुछ भी बोलती है. शहनाज की इस बात को सुनकर एक जर्नलिस्ट में शहनाज से सवाल किया.

शहनाज से पूछा- शहनाज कहीं आपका इशारा इस तरफ तो नहीं कि आजकल आपको लेकर चर्चा है कि आप रिलेशनशिप में हो. कहीं आप इस चीज को लेकर तो नहीं कह रही कि मीडिया झूठ बोलती है. इस सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए शहनाज बोलीं- हां तो मीडिया बोलती है ना झूठ. कुछ भी बोलते हैं. आप इनके साथ खड़े हो तो आप रिलेशन में हो. नहीं ना. हम किसी के साथ खड़े हो जाएं या घूम लें तो हम रिलेशनशिप में हो जाते हैं क्या? तो बस मीडिया फिर झूठ ही बोलती है ना. थैंक्यू.