Shahadat Ali In Politics : 22 थप्पड़ खाने वाले कैब ड्राइवर ‘सहादत अली’ की राजनिति में एंट्री

Shahadat Ali In Politics : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कि सड़क पर 22 थप्पड़ खाने वाला कैब ड्राइवर शहादत अली तो आपको याद ही होगा। खबर सहादत अली से ही जुड़ी है । दरअसल शहादत अली अब राजनीति मैं अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं । बता दें सहादत अली ने अखिलेश सरकार में कद्दावर मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है । वहीं पार्टी ज्वाइन करने के बाद सहादत अली ने कहा कि मुझे इंसाफ नहीं मिला लेकिन मैं हर नागरिक के साथ खड़ा होकर उनका मसीहा बनूंगा।

Shahadat Ali In Politics : वीडियों वायरल होने के बाद, सुर्खियों में आए थे सहादत अली

दरअसल कुछ महिनों पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था इस वीडियो में कैब ड्राइवर शहादत अली को एक लड़की प्रियदर्शिनी ने 22 थप्पड़ मारे थे । लड़की ने सहादत अली पर यह आरोप लगाया था कि उसने अचानक मेरे सामने ब्रेक लगा दी जिसके बाद उसने अपने बचाव में कैब ड्राइवर से हिंसा की । हालांकि बाद में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सहादत अली बेकसूर साबित हुए थे और प्रियदर्शनी को लोगों ने कसूरवार ठहराया था ।

ये भी पढ़े : एक बार फिर सुर्खियों में छाए खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन, इस बार वीडियो नहीं बल्कि ऑडियो हुआ वायरल, सुनें ऑडियो