Run For Yoga : ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, युवाओं को दिया ये संदेश

Run For Yoga : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर “रन फॉर योग” कार्यक्रम के तहत घण्टाघर से एम०के०पी० चौक तक आयोजित दौड़ में शामिल होकर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग को मान्यता दिलवाई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है, साथ ही संस्कृति, धर्म, भारत की परंपराओं के संरक्षण का कार्य आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है।

इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा , विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, डीजीपी उत्तराखंडअशोक कुमार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।