RPI(A) : RPI(A) के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को उनके आवास पर मुलाकात कर प्रदेश की तमाम जन समस्याओं से अवगत कराया।
नैनीताल जिले से राजधानी पहुँचे यशपाल आर्य ने लालकुआं विधानसभा के गौलापार के बागजाल को नगर पंचायत बनाने, जहरीले नाले के पाइप लाइन को अंडर ग्राउंड कराने के लिए धन स्वीकृत कराने सहित दमुआ ढुंगा काठगोदाम में स्थित अंबेडकर आदर्श जूनियर हाई स्कूल को आर्थिक स्वीकृति देने का मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा।
50 संविदा कर्मचारियों को रोजगार देने की उठाई मांग
वहीं RPI(A) के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने बेरोजगार युवाओं की आवाज़ बनते हुए आईएमसी द्वारा संचालित आईटीआई से बाहर निकाले गए 50 संविदा कर्मचारियों को रोजगार देने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार होने से कर्मचारयों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है जिससे उन्हें परिवार के भरण—पोषण में भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है की जल्द उन कर्मचारियों को नौकरी पर रखा जाए।
RPI(A) : सीएम ने सभी विषयों पर कार्यवाही का दिलाया भरोसा
RPI(A) : वहीं मांग पत्र का अवलोकन करने के बाद और सभी मांगों पर गहनता से विचार करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द से जल्द इन सभी मामलों में कार्यवाही करेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन से उत्साहित प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। बता दें आज RPI(A) के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य राजधानी देहरादून पहुंचे थे जहां उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर सीएम पुष्कर को मांग पत्र सौंपा जिसका अवलोकन करने के बाद सीएम पुष्कर ने अध्यक्ष यशपाल आर्य को भरोसा दिलाया की जल्द ही सभी मांगों पर कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें : Republican Party of India (Athawale)