Rashi Bewafa Hai : सोनम गुप्ता बेवफा है के बाद अब trend हुआ राशि बेवफा है , पढ़े पूरी खबर

Rashi Bewafa Hai : सोशल मीडिया पर है रोज कुछ नया देखने को मिलता है। वहीं बात अगर मीम्स की हो रही हो तब तो कहना ही क्या। अक्सर आपने मीम्स को वायरल होते देखा होगा। कभी सोनम गुप्ता बेवफा है तो कोई कभी रसोड़े में कौन था। यह सारे मीम्स सोशल मीडिया पर एक समय पर जमकर वायरल हुए थे इन सभी मीम्स के बीच अब एक नया सवाल सामने आया है और वो सवाल है की राशि कौन है ?

Rashi Bewafa Hai : क्या है पूरा मामला

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर ₹20 की नोट की एक तस्वीर वायरल हो रही है और उस नोट पर लिखा है कि राशि बेवफा है , यह नोट सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है वही नोट को देखकर लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर अब राशि कौन है। इतना ही नहीं लोगों के सवाल पर अब ट्विटर पर सवाल ट्रेंड कर गया है कि राशि कौन है। हालांकि अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दे पाया है न ही कोई इसके पीछे की कहानी अभी बता पाया है।

ये भी पढ़ें : Deep Sidhu Love Story : एक्टर दीप सिद्धू की प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत, हादसे के समय कार में मौजूद थी गर्लफ्रेंड ‘रीना’ – khabarbhumi