Raping Patient for 23 years : डॉक्टर ने की हैवानियत की सारी हदें पार, 23 सालो से कर रहा था मरीज का रेप

Raping Patient for 23 years : डॉक्टर्स को यूँ तो भगवान का रूप माना जाता है लेकिन हाल ही में जो मामला सुनने को मिला है ये काफी सनसनीखेज है। मामला ब्रिटेन से है जहां गोकसेल सेलिककोल नाम के एक डॉक्टर ने इलाज कराने आई 31 साल छोटी युवती के साथ संबंध बनाए. युवती नींद और डिप्रेशन का इलाज कराने डॉक्टर के पास आई थी. इलाज की आड़ में डॉक्टर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा.

Raping Patient for 23 years : कई सालो से कर रहा था रेप

बताया जा रहा है कि जब वो 55 साल का था, तब उसने एक 22 वर्षीय युवती के साथ संबंध बनाए थे. वो युवती डिप्रेशन की समस्या से जूझ रही थी. शादीशुदा गोकसेल ने इलाज की आड़ में युवती से संबंध बनाए थे. हालांकि अभी गोकसेल की उम्र 78 वर्ष है, जबकि युवती 45 साल की हो चुकी है. पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उसने डॉक्टर गोकसेल पर आरोप लगाया कि स्लीपिंग पिल्स देने और डिप्रेशन का इलाज करने के नाम पर उसने मुझे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था. बता ते चले कि डॉक्टर पर अब एक्शन लिया गया है. उनका मेडिकल लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है.