Rape in Rudrapur : रूद्रपुर में ढ़ाई साल की बच्ची के साल हैवानियत का मामला सामने आया है जहां एक 18 वर्षीय युवक ने एक ढ़ाई साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। जिसके बाद गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल भर्ती करवा गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बच्ची को घर में अकेला पाकर दिया घटना को अंजाम
रूद्रपुर में एक ढ़ाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां एक 18 वर्षीय युवक ने ढ़ाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दरहसल रूद्रपुर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी व दो बेटीयो के साथ किराए के मकान में पिछले कुछ समय से रह रहा है। वह शनिवार को अपने काम पर गया हुआ था और पत्नी व ढाई वर्षीय बच्ची घर पर अकेली थी। बच्ची की मॉं किसी काम से अचानक घर के पड़ोस में चली गई और ढाई साल की बच्ची को घर मे अकेला खेलता छोड़ गई तभी मौका देख मकान मालिक का 18 वर्षीय बेटा घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Rape in Rudrapur :

Rape in Rudrapur : बच्ची की हालत अब भी गंभीर
वहीं पीड़ित बच्ची की मां लौट कर आई तो बच्ची के साथ हो रही इस हैवानियत को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। जिसके बाद आरोपी युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद बच्ची को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा बच्ची का इजाज शुरू किया गया। फिलहाल बच्ची की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें : तीर्थ नगरी हरिद्वार में महामहीम राष्ट्रपति कोविंद, पतंजलि विश्विद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में ले रहे भाग
Rape in Rudrapur : आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुद्रपुर सीओ सिटी ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि ढाई वर्ष की मासूम बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली वैसे ही पुलिस ने तत्काल मामला पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है और फिलहाल मासूम का अस्पताल में उपचार जारी है।