Ranbir Alia In Kashivishvnath Mandir : बॉलीवुड का टॉप हॉट कपल रणवीर और आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मा अस्त्र को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की शूटिंग 2018 से चल रही है हालांकि अब पूरे 3 से 4 साल के बाद के बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और शूटिंग पूरी होने के बाद रणवीर और आलिया काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे है।जहां पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की और भगवान शंकर से अपनी आने वाली फिल्म के लिए आशीर्वाद लिया ।
Ranbir Alia In Kashivishvnath Mandir : आयान भी पहुंचे बाबा के द्वार

आपको बता दें इस दौरान रणबीर और आलिया के साथ ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी मौजूद थे और अयान ने भी बाबा के दर पर पहुंचकर अपनी फिल्म के लिए भगवान काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया । यहां अयान रणवीर और आलिया के साथ पोस्ट करते भी नजर आए फोटोस में इन तीनों ने फूल मालाएं पहनी हुई है और आलिया रणबीर और अयान माथे पर टीका लगाए हुए भी नजर आ रहे हैं।
Ranbir Alia In Kashivishvnath Mandir : 9 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें रणबीर और आलिया की ये मूवी 9 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी । बताते चले कि अब से कुछ दिनों पहले ही2 प्रोमो रिलीज हुए थे जिसमे रणबीर और आलिया का फिल्म में लुक रिवील किया गया था।लोगो को एक्टर्स का ये लुक काफी पसंद भी आया था । हालांकि अब इंतजार है तो 9 सितंबर का जब ये फिल्म बड़े परदे पर नजर आएगी।
ये भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेकअप, 4 साल का लंबा रिश्ता टूटा