Ramdev On odisa Train Accident : उड़ीसा हादसे पर बोले योग गुरु बाबा रामदेव, कह दी ये बड़ी बात

Ramdev On odisa Train Accident : ओड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर योग गुरु बाबा रामदेव ने दुख प्रकट किया। बाबा रामदेव ने कहा कि इस तरह के हादसे रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली में बदलाव की ओर संकेत करते हैं और यदि इस तरह के हादसे होते रहे तो रेलवे प्रशासन के ऊपर से जनता का विश्वास उठ जाएगा। बाबा रामदेव ने कहा कि आज के समय में रेलवे भारत में यातायात का सबसे बड़ा साधन बनकर उभर गया है। यही नहीं विश्व में सबसे बड़ी रेलवे व्यवस्था भारत की है लेकिन इस तरह के हादसे रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर देते हैं। ऐसे में यदि सिस्टम में बदलाव की दरकार है तो बदलाव जरूरी है। आपको बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को शालीमार चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस के डब्बे पटरी से उतर गए और लूप पर खड़ी एक मालगाड़ी से जा टकराए, पटरी से उतरी बोगियां बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से टकरा गई जिसके बाद से इस हादसे में अभी तक 233 लोगों की मौत हो गई है जबकि 900 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और इसी के साथ मौत के आंकड़े में भी इजाफा होने की आशंका है।