Ram Nath Kovind In Uttrakhand : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे का आज दूसरा दिन रहा इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
Ram Nath Kovind In Uttrakhand : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन भी हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। यही नहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में राष्ट्रपति ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और आरती के बाद मृत्युंजय सभागार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रमुख पदाधिकारी और आचार्यों के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित एशिया के प्रथम बाल्टिक सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र का अवलोकन किया साथ– साथ प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया ।