उत्तराखंड में एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ही हो सकती है बर्फबारी

उत्तराखंड में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया हैं ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। यही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिलेगी।