Purse Vastu defect : पर्स में भूलकर भी ना रखें ये 10 चीजें, वरना लग सकता है वास्तु दोष

Purse Vastu defect : धन कमाने के लिए लोग दिन रात एक कर देते हैं ।  कैसे भी करके इंसान ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने और उसे अपने पास रखने की कोशिश करता है । लेकिन कुछ लोग मेहनत करने के बावजूद धन नहीं कमा पाते या हम कह सकते हैं वह धन तो कमाते हैं लेकिन धन उनके पास टिकता नहीं है । कभी सोचा है कि ऐसा आखिर होता क्यों है कि धन कमाने के बावजूद पर्स में टिकता नहीं है । आज हम इन्हीं कारणों के बारे में आपको बताने जा रहे  ।

बता दें कि ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो पैसों के अलावा अपने पर्स में कई और चीजें जैसे कागज, चाबी, दवाइयां आदि रख लेते हैं लेकिन यह लोग नहीं जानते कि ऐसा करने से ना सिर्फ पैसा चला जाता है बल्कि आप कंगाल भी बन सकते हैं । जी हां वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में अनावश्यक चीजें रखना आप को गरीब बना सकता है लिहाजा किन चीजों को हमें पर्स में नहीं रखना चाहिए यह आज हम आपको बताएंगे ——-

Purse Vastu defect : पर्स में भूलकर भी ना रखें ये 10 चीजें

  1. बहुत से लोग अपने पर्स में बिजली का बिल या फिर अन्य बिल रख लेते हैं । लेकिन हमें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार इससे धन का नुकसान हो सकता है क्योंकि इससे कर्ज बढ़ता है।
  2. हमें भूल कर भी पर्स में देवी देवताओं की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए इसकी जगह आप पर्स में यंत्र रख सकते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान की तस्वीर कट पट सकती है जिससे आप पर वास्तु दोष आ सकता है और इसलिए पर्स में देवी देवताओं की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए ।
  3. इसके अलावा हमें पर्स में उधार की रसीद भी रखनी नहीं चाहिए क्योंकि उधार की रसीदें नकारात्मकता को बढ़ावा देती है ।
  4. बहत से लोगों को आपने देखा होगा कि वह अपने पूर्वजों की तस्वीर अपने पर्स में रख लेते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार हमें ऐसा नहीं करना चाहिए । ऐसा करने से अशुभ समाचार मिल सकते हैं । क्योंकि जो लोग इस दुनिया में नहीं है उनकी तस्वीर रखना अशुभ माना गया है ।
  5. हमे पर्स में कोई भी नुकीली चीज नहीं रखनी चाहिए जैसे पेंसिल – पेन या इत्यादि हमें पर्स में नहीं रखना चाहिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार नुकीली चीज नकारामक्ता को बढ़ावा देती है ।
  6. पर्स में कभी भी हमें अनावश्यक कागज नहीं रखने चाहिए । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनावश्यक कागज रखने से पैसा हमारे पास टिकता नहीं है और मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है।
  7. पर्स में हमेशा पैसों को सही ढंग से रखना चाहिए कई लोग ऐसे होते हैं जो पर्स में बस पैसों को कैसे भी रख देते हैं लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत माना गया है । ऐसा करने से धन का नाश होता है और मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न नहीं होती हैं ।
  8. वास्तु के अनुसार यह माना गया है कि पर्स में हमेशा नोटों को बड़े से छोटे क्रम में रखना चाहिए अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह आपको धन की हानि पहुंचा सकता ।
  9. ज्यादातर लोग पर्स में नोट और सिक्कों को साथ में रख लेते हैं । लेकिन यह करना बिल्कुल गलत माना गया है । ऐसा इसलिए क्योंकि सिक्कों की आवाज से मां लक्ष्मी एक जगह नहीं दिखती है और इसीलिए हमें पर्स में हमेशा नोट रखने चाहिए और सिक्कों को बटुए में रखना चाहिए ।
  10. अपने पर्स में आप कभी भी कटे-फटे नोट ना रखें इससे आपको वास्तु दोष लग सकता है ऐसा करने से पैसों की तंगी बनी रहती है और बचत भी नहीं हो पाती है ।

ये भी पढ़े : Lord Hanuman is not worshiped : ऐसा गांव जहां नहीं होती भगवान हनुमान की पूजा, यहां के लोग रहते हैं हनुमान जी से नाराज, ये है खास वजह