नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 4 गिरफ्तार

पंजाब में नशे के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी है। बता दें, कि कपूरथला पुलिस ने बड़े स्तर पर हथियारों तथा नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को 7 अवैध पिस्तौलों तथा 300 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए एस.एस.पी. वत्सला गुप्ता ने बताया कि जिले में चल रही अपराध विरोधी मुहिम के तहत एस.पी (डी) सरबजीत राय तथा डी.एस.पी. (डी) गुरमीत सिंह की निगरानी में सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने पुलिस टीम के साथ शहर के कांजली मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान जब एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की परंतु पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया, जिसने अपना नाम व पता नीरज कुमार उर्फ धीरज कुमार उर्फ धीरज यादव निवासी जिला मुजफ्फर नगर बिहार बताया।