Programme On Yog Diwas : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस देहरादून में भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खेल निदेशालय की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की। इस दौरान जिला खेल कार्यालय छात्रावास के खिलाड़ियों के साथ ही खेल निदेशालय के अधिकारी व स्टाफ कर्मचारियों ने भी योग किया। वहीं इस खास मौके पर प्रदेशवासियों को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है जिसे हमें अपने दिनचर्या में शामिल करना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है जिस कारण भारत ही नहीं बल्कि विदेशों के लोग भी योग कर निरोगी काया पा रहे हैं।