उत्तराखंड कांग्रेस ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी जनसभा में एक लाख से अधिक लोगो की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।प्रदेश कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पहले रामनगर फिर रुड़की में दोनों संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है, विभिन्न नेताओं को रैली के प्रबंध की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से लोग यहां पहुंचेंगे।इन रैलियों के जरिए पार्टी पूरे प्रदेशभर में संदेश देने का प्रयास करेगी। इसमें प्रदेश के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दे की कांग्रेस ने रामनगर और रुड़की में प्रस्तावित स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की रैली के लिए दोनों जगह एक एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 तारीख को मतदान होने वाला है इसको लेकर के बीजेपी और कांग्रेस दोनों तरफ से स्टार प्रचारक उत्तराखंड आकर के अपने उम्मीदवारों के समर्थन में रैली कर रहे हैं ।इसी क्रम में कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी 13 तारीख को उत्तराखंड में दो रेलियों को संबोधित करेंगी। उनकी पहली रैली पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के रामनगर में होगी जबकि दूसरी रैली शाम 3:00 बजे हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के रुड़की में होगी। प्रियंका गांधी की रैली को लेकर के कांग्रेस जनों में भारी उत्साह है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इस रैली में करीब 1 लाख लोगों के आने की संभावना है।