President Kovind Visit Uttarakhand : उत्तराखंड से खबर यह सामने आ रही है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। आपको बता दें कि 26 और 27 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड के राजधानी देहरादून और हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार यह सूचना मिली है कि 26 मार्च की शाम को राष्ट्रपति राजधानी देहरादून पहुंचेंगे जबकि 27 मार्च को वह हरिद्वार में एक मिशन में प्रतिभाग करेंगे।
President Kovind Visit Uttarakhand : राज भवन में रात्रि विश्राम करेंगे राष्ट्रपति
मिली जानकारी के अनुसार यह बताया गया है कि 26 मार्च की शाम को जब राष्ट्रपति देहरादून पहुंचेंगे उसके बाद वह राज भवन में रात्रि विश्राम करेंगे इसके बाद 27 मार्च की सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरिद्वार के लिए रवाना होंगे जहां पर वह दिव्य प्रेम सेवा मिशन के स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
President Kovind Visit Uttarakhand : भाजपा सरकार के गठन बाद राष्ट्रपति का पहला दौरा
बता दें कि भाजपा सरकार के गठन के बाद रामनाथ कोविंद का यह उत्तराखंड में पहला दौरा होगा। इस दौरे को लेकर भाजपा सरकार की तैयारियां दुरुस्त हो गई है वहीं ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। क्योंकि ठीक 2 दिन बाद यानी 26 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड पहुंचने वाले हैं।
ये भी पढ़े : सीएम धामी ने पत्नी गीता के साथ किया रोमेंटिक डांस, देखें वीडियो