President Kovind In Haridwar : तीर्थ नगरी हरिद्वार में महामहीम राष्ट्रपति कोविंद, पतंज​लि विश्विद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में ले रहे भाग

President Kovind In Haridwar : राष्ट्रपति रामनाथ ​कोविंद अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पतंजलि हेलीपैड पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

President Kovind In Haridwar : दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं राष्टपति कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सबसे पहले हरिद्वार पहुंचे जहां वायुसेना के विमान से राष्ट्रपति सीधे पतंजलि हेलीपैड पहुंचे जिसके बाद वो सीधे पतंजलि विश्विद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए रवाना हो गए। वहीं दीक्षांत समारोह में शामिल होने के दौरान राष्ट्रपति छात्रों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। बता दें राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में5 घंटे तक मौजूद रहेंगे।

President Kovind In Haridwar : परमार्थ निकेतन आश्रम में करेंगे रात्रि विश्राम

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्टपति रामनाथ कोविंद पतंजलि योगपीठ का भ्रमण भी करेंगे साथ ही पतंजलि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण और एक नए भवन की नीव रखने का भी काम करेंगे। जिसके बाद राष्ट्रपति सीधे परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

ये भी पढ़े : देवस्थानम बोर्ड के विरोध पर सीएम पुष्कर ने तोड़ी चुप्पी, कहा— कमेटी की रिपोर्ट में अध्यन कर लिया जाएगा फैसला