Vidhansabha Satr Uttarakhand : उत्तराखंड विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज़, सुरक्षा के मद्देनजर स्पीकर ने ली अहम बैठक, अधिकारियों को दिए ये कड़े निर्देश

 

Vidhansabha Satr  Uttarakhand : उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तैयरियां जोरो पर है जिसको लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष ने सुरक्षा मामलों को लेकर बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, स्वास्थ सचिव अमित नेगी और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से आयोजित होने जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां तेज़ हो गई है। इसी क्रम में आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सत्र के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र बैठक ली जिसमें मुख्य सचिव, स्वास्थ सचिव अमित नेगी और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सत्र के दौरान सभी तैयारियों को पुख्ता रखा जाए साथ ही किसी को भी बिना प्रवेश पत्र के अंदर आने की अनुमति ना दी जाए इसके अलावा कोरोना नियमों का भी सभी से सख्ती से पालन कराया जाए।

ये भी पढ़ें : Mobile Court : अब मिल सकेगा त्वरित न्याय, 3 जिलों में शुरू होगा मोबाईल कोर्ट, पढ़ें पूरी ख़बर

Vidhansabha Satr  Uttarakhand : 23 अगस्त से आहुत होने जा रहा है उत्तराखंड विधानसभा सत्र

मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सत्र 23 अगस्त से आहुत होने जा रहा है जिसके लिए विधायकों के प्रश्नों का सिलसिला लगातार जारी और और अभी तक 762 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। सुरक्षा पर बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जब भी सत्र आहुत होता है तो जनता को ट्रैफिक जैसी समस्याओं से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है जिसके लिए आज अधिकारियों को निर्देश दिए गए है की सत्र के दौरान आम लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए जिसके लिए अभी से ही तैयारियां सुनिश्चित की जाए।

Vidhansabha Satr  Uttarakhand : बता दें उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आयोजन 23 अगस्त से होने जा रहा है जिसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। सत्र के लिए विधायकों ने अभी से प्रश्न विधानसभा अध्यक्ष को देना भी शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand Legislative Assembly