Prabhas In Salaar : एक्टर प्रभास से परेशान हुए ये डायरेक्टर, फिल्म को भी बीच में ही रो​का

Prabhas In Salaar : बाहुबली एक्टर प्रभास अपनी फिल्म के चलते काफी सुर्खियों में आए थे, लेकिन उसके बाद लगातार उनकी दो फिल्में फ्लॉप रही। जल्द ही उनकी  फिल्म सालार आने वाली है। इस फिल्म में प्रभास जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। लेकिन एक ऐसी मुसीबत सामने आ गई है जिसकी वजह से मेकर्स को शूटिंग को रोकना पड़ा है।

 

प्रभास का वजन बढ़ने के कारण रोकी शूटिंग

फिल्म के लीड हीरो प्रभास की वजह से ही शूटिंग रोकी गई है। मेकर्स उनके बढ़े हुए वजन को लेकर काफी परेशान है। प्रभास बहुत समय से वजन की समस्या से परेशान हैं। उनकी पिछली फिल्म राधेश्याम के प्रमोशनल इवेंट के दौरान भी वह अनफिट दिखाई दिए थे। CGI तकनीक का इस्तेमाल कर प्रभास को फिल्म में सही दिखाया गया था, लेकिन हमेशा परफेक्ट काम करने के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर प्रशांत नील यह चाहते हैं कि प्रभास खुद अपनी बॉडी को सही शेप में लेकर आए इसके बाद ही शूटिंग शुरू की जाएगी। जब तक डायरेक्टर की डिमांड पूरी नहीं होती प्रभास शूटिंग पर नहीं लौटेंगे डायरेक्टर चाहते हैं कि प्रभास अपने नए लुक के साथ दर्शकों के सामने आए।

 

Prabhas In Salaar  : प्रभास के अपोज़िट श्रुति हासन आएंगी नज़र

फिल्म सालार में प्रभास के साथ श्रुति हासन मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म को 2023 की गर्मी की छुट्टियों में रिलीज करने की बात कही जा रही है हालंकि ये बात अभी तक पुख्ता नहीं है।