Ponniyin Selvan Aishwarya look : मणि रत्नम की अपकमिंग पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 (Ponniyin Selvan) से ऐश्वर्या राय का लुक सामने आ चुका है। अपने इस नए लुक में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही है. इतनी खूबसूरत कि लोग उनसे नजरे नहीं हटा पा रहे है। ऐश्वर्या की खूबसूरती सभी को उनका दिवाना बना रही है। मणिरत्नम के मदरान टॉकीज के ट्विटर अकाउंट से पोस्टर शेयर हुआ है जिसमें ऐश्वर्या ने मैरून कलर का आउटफिट पहना है और इसके साथ वही उन्होंने हैवी जूलरी कैरी की है। पोस्टर शेयर कर लिखा गया है, एक खूबसूरत चेहरा, मिलिए नंदिनी से जो पझुवूर की रानी हैं। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। एक बार फिर ऐश्वर्या की खूबसूरती ने फैंस का दिल जीत लिया है। सभी एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि वह एक रानी के लुक में परफेक्ट लग रही हैं।कुछ फैंस का ये तो भी कहना है कि ऐश्वर्या की खूबसूरती देखकर उनकी नजरे नहीं हट रही है।
पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या पूरे इंडियन अवतार में नजर आ रही है , ऐश्वर्या का ये लुक जो भी देख रहा है वह उनकी तारीफ़ करता नहीं थक रहा है। अपनी अपकमिंग मूवी पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या Pazhuvoor की रानी नंदिनी के रोल में के रोले में नजर आने वाली है। उनके ट्रैडिशनल लुक ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है. ऑरेंज सिल्क साड़ी, नेकपीस, झुमका, मांगटीका, बिंदी में ऐश्वर्या राय बच्चन गॉर्जियस डीवा लग रही हैं.