Harda Support Trivendra Singh Rawat : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में अब खुलकर उतरते दिखाई दे रहे हैं। बता दें हरीश रावत ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मेरे साथ और उनके करीबियों को त्रिवेन्द्र के साथ मुलाकात से कड़ा आघात पहुंचा है।
Harda Support Trivendra Singh Rawat : त्रिवेन्द्र को बताया तक नहीं गया की सीएम पद से क्यों हटाया गया
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की हरीश रावत से मुलाकात को लेकर हुए नुकसान पर अब हरदा ने खुलकर त्रिवेन्द्र सिंह रावत का समर्थन किया है हरीश का कहना है कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में साढ़े 3 साल तक मुख्यमंत्री का पद संभाला है ऐसे में भाजपा के द्वारा उन्हें पद से अचानक हटा दिया गया और ये तक नहीं बताया गया की उन्हें क्यों हटाया गया है।
Harda Support Trivendra Singh Rawat : कहा— त्रिवेन्द्र का जख्म है बेहद गहरा
हरदा ने कहा कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत से नजदीकियों के चलते जिस तरीके से भाजपा ने लोगों के टिकट काटे हैं वो जख्म काफी गहरे हैं और शायद मुख्यमंत्री के पास भी इस जख्म का मरहम नहीं है। बता दें कि हरीश रावत और त्रिवेन्द्र सिंह रावत की मुलाकात की ख़बरें लगातार सोशल मीडिया पर चल रही थी जिसको लेकर हरदा अब उनके समर्थन में उतरे हैं।
ये भी पढ़े : गोदियाल का भाजपा पर तंज, कहा— उत्तरप्रदेश में भी भाजपा का होगा बुरा हाल