Players Met With Cm Pushkar : मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आज स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और उनके कोच ने सीएम पुष्कर से भेंट की। इस दौरान सीएम पुष्कर ने बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इन खेलों के लिए सभी को अनंत शुभकामनाएं दी और कहा कि मेरा विश्वास है कि आप सभी अपने प्रदर्शन से प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित करेंगे।