Phuldei Celebration : सीएम आवास में भी मनाया गया लोकपर्व फूलदेई, बच्चों को कार्यवाहक सीएम पुष्कर ने दिए उपहार

Phuldei Celebration : उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई आज प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है तो वहीं कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बच्चों के साथ इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान जहां बच्चों ने सीएम आवास में फूलदेई के मौके पर चौखट में फूल डाले तो वहीं सीएम ने भी बच्चों को भेंट स्वरूप उपहार दिए।

Phuldei Celebration : बच्चों ने सीएम आवास के चौखट पर डाले फूल

उत्तराखंड में आज लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी क्रम में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस दौरान बच्चों ने सीएम आवास के चौखट पर फूल डाले जिसके बाद कार्यवाहक सीएम धामी ने भेंट स्वरूप बच्चों को उपहार दिए।

Phuldei Celebration : प्रकृति का आभार व्यक्त करने वाला पर्व है फूलदेई

इस दौरान उन्होंने प्रकृति का आभार व्यक्त करने वाले इस त्यौहार की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में खुशियां और सुख समृद्धि लेकर आए। कार्यवाहक सीएम धामी ने कहा कि फूलदेई का ये पवित्र त्यौहार उत्तराखंड का लोकपर्व है जिसके संरक्षण के लिए इसे आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर रविंद्र जुगरान का बड़ा बयान, कही ये बात