Person Ran With Sister In Law : राजधानी देहरादून में पहले तो एक युवक ने युवती से सगाई की और बाद में युवती की नाबालिग छोटी बहन से प्यार करने लगा और प्यार इस कदर बढ़ गया की युवक नाबालिग को बहला—फुसलाकर घर से भगा ले निकला जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी और दोनों को बरामद कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश से आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरादून में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां युवक ने बड़ी बहन से पहले सगाई की। लेकिन, बाद में उसे छोटी नाबालिग बहन से प्यार हुआ तो दोनों घर से भाग गए। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी तो वहीं तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने युवक और नाबालिग को हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया है।
Person Ran With Sister In Law : प्रेम के झांसे में नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
डालनवाला इंस्पेक्टर नंदकिशोर भट्ट ने बताया कि बीते चार अप्रैल को थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। पुलिस को पता लगा कि लड़की के लापता होने से कुछ समय पहले उसकी बड़ी बहन की महावीर से सगाई हुई थी। सगाई के बाद महावीर मंगेतर की छोटी बहन के संपर्क में आया। दोनों के बीच फोन पर बात शुरू हुई तो प्यार परवान चढ़ा। उसने लड़की को हिमाचल बुला लिया। वहां प्रेम के झांसे में दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिछले महीने लड़की को बरामद कर लिया था। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस दून लाई।