Almora-Haldwani Highway : उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गो में भूस्खलन और पहाड़ियों के दरकने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जिस कारण लोगों की असमय मौतें हो रही है। इसी क्रम में आज अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
अल्मोड़ा-नैनीताल हाईवे पर हुआ हादसा
उत्तराखंड में बरसात का तांडव लगातार जारी है जिसकी वजह से लगतार भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही है कुछ ऐसी ही दर्दनाक घटना आज अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर भी हुई जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।
Almora-Haldwani Highway : पुलिस औए सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को निकाला खाई से बाहर
दरहसल अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर आज अचानक पत्थर गिर गया जिसकी चपेट में आने से बाइक खाई में गिरी गई। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक में सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुचे पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
Almora-Haldwani Highway : घायल व्यक्ति को हायर सेंटर किया रेफर
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह हल्द्वानी के मंगल पंङाव निवासी 28 वर्षीय सौरभ सागर और उसका साथी पंकज गोस्वामी बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे। हाइवे पर थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई में जा गिरे जिसके बाद मार्ग से गुजर रहे सेना के जवानों के साथ मिलकर स्थानीय निवासियों ने दोनों घायलों को गरम पानी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल पंकज गोस्वामी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। एसडीएम धारी अनुराग आर्य ने बताया मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। और गम्भीर रूप से घायल बाइक सवार को हायर सेंटर भेज दिया है।
ये भी पढ़ें : Category:Disasters in Uttarakhand