Payal Sangram Wedding : बेजुबानों को खाना खिलाने संग शुरू हुई पायल—संग्राम की अनोखी शादी की रस्में, अनाथ बच्चे बनें घराती

Payal Sangram Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल और संग्राम की शादी की रस्में शुरू हो गई है लेकिन क्या आप ने सुना कि शादी के ही दिन किसी दूल्हा-दुल्हन की बरात में 200 जानवरों की आवभगत हुई हो। दावत 100 अनाथ बच्चों संग हुई और साथ ही आने वाले मेहमान की ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए सौ पेड़ भी लगाए गए हों। और, ये काम वही कर सकता है जिसका कुदरत से करीब का नाता रहा हो। मिट्टी के अखाड़ों को अपने पसीने से सींचते रहे रेसलर संग्राम सिंह ने अपनी शादी की शुरुआत कुछ इसी ढंग से की है।

Payal Sangram Wedding  : शादी को यादगार बनाने के लिए लगाए 100 पेड़

शादी करने निकलने से पहले संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने बताया, ‘हमारे जीवन का ये सबसे खूबसूरत और शुभ दिन है। हम कुदरत से सब कुछ लेते तो रहते हैं लेकिन आने वाली पीढ़ी को भी साफ पानी और शुद्ध हवा मिलती रहे, इसका इंतजाम करने से हम चूक जाते हैं। जैसे हमारी पहली पीढ़ी के लगाए बागान से हमें फल मिलते हैं, वैसे ही हम चाहते हैं कि हमारे लगाए बागान से हमारे बच्चे और हमारी अगली पीढ़ी लाभान्वित हो। उसे भी साफ हवा मिले। शुद्ध पानी मिले और मिले ढेर सारी छाया व फल।’ दोनों ने अपनी शादी की याद में सौ पेड़ लगाए हैं।