Pawandeep In Dehradun : इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन ने गुरूवार देर शाम देहरादून में अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। पवनदीप ने इस दौरान बॉलीवुड के एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने गाए जिनपर दर्शक झूमते दिखे यही नहीं पवनदीप द्वारा गाए गए बेडू पाको बारों मासा जैसे पहाड़ी गीतों पर भी दर्शक खूब नाचे। आपको बता दे क़ी सूचना विभाग और एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में बन्नू ग्राउंड, रेसकोर्स देहरादून में पांच दिवसीय ‘नौ वर्ष उत्कर्ष के’ विकास, संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक दुर्गेश लाल भी शामिल हुए। इस दौरान मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। और आगे भी ऐसे ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तरक्की के नए आयामों को छुएगा।