Patvari Paper Leak Update : उत्तराखंड में पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी की टीम ने एक और गिरफ्तारी की है टीम द्वारा डेविड नाम के 50000 रुपये के इनामी आरोपी को भगवानपुर क्षेत्र से दबोचा दरअसल आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जेई भर्ती परीक्षा में अभ्यार्थियों से लाखों रुपए की धनराशि लेकर प्रश्न पत्र लीक कराने का षड्यंत्र रचा गया था जिसकी पुष्टि होने के बाद गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया गया था ऐसे में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए ₹50000 का इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश के बाद आखिरकार एसआईटी की टीम ने आरोपी डेविड को भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि आरोपी डेविड के ऊपर पहले से भी धोखाधड़ी समेत कई अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत है