पीएम मोदी के बारे में ये क्या बोल गया पाकिस्तान, पढ़कर रह जाएंगे दंग

pakistani newspaper praised pm modi : भारत के खिलाफ हर बार षड्यंत्र रचने वाले दुश्मन देश पाकिस्तान की माली हालत किसी से छिपी नहीं है आलम ये है की खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने देश को भिखारी घोषित कर चुके हैं। लेकिन इसी बीच अब भारत को ले​कर पाकिस्तान के अख़बरों में कुछ ऐसा छपा है जिसको पढ़कर हर हिन्दुस्तानी गर्व महसूस करेगा।

जी हां दरहसल पाकिस्तानी अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ में छपे एक आर्टिकल में पीएम मोदी के कामों की तारीफ के पुल बांधे गए हैं और बताया गया है कि भारत वर्तमान में एक बेहतर नेता के हाथ में है. यही नहीं आर्टिकल में ये भी लिखा गया है कि पीएम मोदी ने भारत को ऊंचाई तक पहुंचा दिया है जहां से देश अपने प्रभाव का व्यापक जाल बिछा सकता है और ये ‘पीएम मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि भारत की विदेश नीति बेहतर हुई है और देश की जीडीपी 3 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक हो गई है.’