Pakistan Statement On Udaipur Murder Case : उदयपुर मर्डर केस में इस्लामिक संगठनों से तार जुड़े होने का पाकिस्तान ने किया खंडन, भारत पर लगाया ये आरोप

Pakistan Statement On Udaipur Murder Case : उदरपुर मर्डर केस में इस्लामिक संगठनों के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की बात को पाकिस्तान ने सीरे से नकार दिया है। पाकिस्तान के मंत्रालय द्वारा इन आरोपों पर नाराज़गी जताते हुए कहा गया है कि भारत दुनिया को गुमराह करने के लिए पाकिस्तान पर इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहा है।

 

पाकिस्तान मंत्रालय की तरफ जारी किया गया बयान

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि उसने भारतीय मीडिया के एक हिस्से में उदयपुर में हत्या के मामले की जांच का जिक्र करते हुए रिपोर्ट देखी है, जिसमें आरोपी व्यक्तियों को पाकिस्तान में एक संगठन से जोड़ा जा रहा है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बुधवार को उदयपुर में एक दर्जी की निर्मम हत्या के आरोपी को कथित तौर पर कराची स्थित इस्मालिस्ट संगठन से जोड़ने की भारत की बात को खारिज कर दिया।

 

Pakistan Statement On Udaipur Murder Case : दुनिया को गुमराह कर रहा भारत

पाकिस्तान के एफओ ने कहा, ”हम इस तरह के किसी भी तरह के आरोपों को साफ तौर पर खारिज करते हैं।”एफओ ने यह भी कहा कि इस तरह के ‘दुर्भावनापूर्ण प्रयास’ भारत या दुनिया में कहीं और लोगों को गुमराह करने में कामयाब नहीं होंगे। उसने आगे कहा, ‘हम इस तरह के किसी भी आरोप को साफ तौर से खारिज करते हैं,’ यह कहते हुए कि ये नई दिल्ली के पाकिस्तान को बदनाम करने की एक कोशिश है, जिसमें वह पाकिस्तान की तरफ उंगली उठाकर अपने आंतरिक मुद्दों से बाहरी दुनिया का ध्यान हटाना चाहता है।