Outsourced Employees Protest : आउटसोर्स कर्मियों का सीएम आवास कूच, नोकझोक में कई घायल

Outsourced Employees Protest : बहाली की मांग को लेकर प्रदेशभर से आए आउटसोर्स कर्मचारियों ने आज सीएम आवास का घेराव किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सीएम आवास का घेराव कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को पुलिस ने रास्ते में ही बैरिगेटिंग लगाकर रोक दिया जिसके बाद कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर हाथापाई हुई जिसमें कई कर्मचारी घायल हो गए।

कोरोना के दौरान आउटसोर्स के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद से ही कर्मचा​री लगातार आंदोलनरत्त हैं। इसी क्रम में आज कर्मचारियों ने प्रदेशभर से आकर सीएम आवास का घेराव किया। सीएम आवास का घेराव करने के दौरान पुलिस ने आंदोलनका​री कर्मचारियों को रास्ते में ही बैरिगेडिंग लगाकर रोक दिया जिसमें कर्मचारियों और पुलिस कर्मीयों के बीच तीखी नोकझोंक के साथ ही हाथापाई भी हुई। बता चले की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि इस हाथापाई के दौरान एक महिला कर्मचारियों बेहोश भी हो गई , जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया।