CM Pushkar On Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम पुष्कर ने उत्तराखंड को दिया तौहफा, की ये बड़ी घोषणाएं

CM Pushkar On Independence Day : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ​मौजूद रहे इस दौरान सीएम ने ध्वजारोहण के साथ ही प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

पूरे देश के साथ ही राजधानी देहरादून में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा इस मौके पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य समेत कई वीआईपी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर ने ध्वजारोहण किया साथ ही प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आज इस अवसर पर मैं उन वीर सपुतों को नमन करता हूं जिन्होंने देश को आजाद कराने में हसते—हसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रयासों का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू इंडिया के निर्माण का जो संकल्प लिया है उसे सिद्ध करने के लिए हम सभी भारतवासियों को अपना हाथ आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आवाहन पर आज सभी भारतवासी स्वतंत्रता दिवस को अमुत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं।

प्रदेश में जल्द बनाई जाएगी खेल नीति

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई बड़ी घोषणाएं भी की। इस मौके पर सीएम ने कहा ​की प्रदेश में जल्द ही खेल को आगे बढ़ाने के लिए खेल नीति बनाई जाएगी जिससे युवाओं की रूची खेल के प्रति और ज्यादा बढ़े। इसके ​अलावा सीएम पुष्कर ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी को रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है साथ ही भू-कानून की उठ रही मांग का संज्ञान लेते हुए भी उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया।

ये भी पढ़ें : Bhuj : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, जानें क्या रही वजह——

CM Pushkar On Independence Day : जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रभावी कानून लाएगी सरकार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन करके उत्तराखंड सरकार प्रभावी कानून लाएगी जिससे जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके। इसके अलावा उत्तराखंड में जल्द ही राज्य भाषा एवं संस्कृति अकादमी की स्थापना की जाएगी। सीएम ने कहा कि पलायन हमेशा से ही उत्तराखंड के लिए दंश के रूप में रहा है जिसपर विराम लगाने के लिए हिम प्रहरी योजना की शुरूआत की जाएगी। इसके अलवा भी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के लिए तौहफे के रूप में कई बड़ी घोषणाएं की।

ये भी पढ़ें : Independence Day (India)