Omicron In America : अमेरिका में कहर बरपाएगा ओमिक्रोन, जनवरी से मार्च के बीच 14 करोड़ लोग होंगे संक्रमित

Omicron In America : वर्तमान में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन हर जगह कहर बरपा रहा है । अलग-अलग देशों से ओमिक्रोन के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। इन गंभीर हालातों के बीच अमेरिका से एक चिंताजनक खबर सामने आई है । आपको बता दें कि अमेरिका में इस समय ओमिक्रोन काफी प्रभावी होता नजर आ रहा है।

Omicron In America : 14 करोड़ लोग होंगे इस वेरिएंट से संक्रमित

ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है कि जनवरी से मार्च के बीच अमेरिका में करीब 14 करोड़ लोग इस नए वेरिएंट से संक्रमित होंगे। लेकिन उनके लक्षण कम भी नहीं होंगे । जानकारी के अनुसार इस समय अमेरिका में ओमिक्रोन से 73 फ़ीसदी से अधिक केस देखने को मिल रहे हैं।

ये भी पढ़े : इत्र कारोबारी के घर पर आयकर विभाग का छापा, 24 घंटों से की जा रही नोटों की गिनती