New Variant Omicron : कोरोना ने अपने नए वेरिएंट ‘Omicron’ के साथ एक बार फिर से विश्व भर में दस्तक दी है । कोरोना का ये नया वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका में सक्रिय हो रहा है ।वहीं भारत में भी कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर सावधानियां बरती जा रही हैं ।
New Variant Omicron : क्या कहते है AIIMS के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया

एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर अहम जानकारी दी है । रणदीप गुलेरिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट में उसके स्पाइक प्रोटीन में 30 से अधिक बदलाव हुए हैं । जिससे इसे एक इम्यूनोस्केप तंत्र करने की क्षमता मिलती है । यही कारण है कि इस बार इसके खिलाफ कोरोना वैक्सीन की प्रभावकारिता का गंभीर मूल्यांकन करने की जरूरत है ।
ये भी पढ़े : पालतू तोते के खोने पर मालिक ने खोजने वाले को 15 हजार देने का किया ऐलान