New Pandemic In South Korea : देश पहले से ही कोविड-19 के प्रकोप और गंभीर आर्थिक उथल-पुथल से जूझ रहा है ऐसे में उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को ‘आंतों की बीमारी’ की एक नयी महामारी की सूचना दी है। आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, आंत्र महामारी से दक्षिण-पश्चिमी हेजू शहर में कितने लोग संक्रमित हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन ये बिमारी भी कोविड की तरह ही महामारी का रूप ले रही है।
बिमारी का नाम अभी तक नहीं है स्पष्ट
इस एजेंसी ने बीमारी का नाम नहीं बताया, लेकिन आंतों की बीमारियां जैसे- टाइफाइड, पेचिश और हैजा जो कि दूषित भोजन, पानी में कीटाणुओं, संक्रमित लोगों के मल के संपर्क में आने के कारण होती हैं उसे ‘एंटेरिक’ कहते हैं। आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि किम ने अपने परिवार के भंडार से दवाओं का दान किया।
New Pandemic In South Korea : स्यौल में कई लोग हो गए हैं संक्रमित
देश के प्रमुख अखबार रोडोंग सिनमुन ने मुख्य पृष्ठ पर किम और उनकी पत्नी री सोल जू की दवा को देखते हुए एक तस्वीर छापी। अखबार का कहना था कि दवाओं को दंपत्ति ने दान किया था। अधिकारी अहं क्यूंग-सु ने कहा, “उत्तर कोरिया में खसरा या टाइफाइड का प्रकोप असामान्य नहीं है. मुझे लगता है कि यह सच है कि वहां एक संक्रामक बीमारी का प्रकोप है, लेकिन उत्तर कोरिया इसका उपयोग इस बात पर जोर देने के अवसर के रूप में कर रहा है कि किम अपने लोगों की देखभाल कर रहे हैं.’