New Cities In Uttarakhand : राज्य सरकार के अनुरोध के बाद केन्द्र की मिली मंजूरी, अब उत्तराखंड में बसेंगे दो और नए शहर 

New Cities In Uttarakhand : उत्तराखंड में जल्द ही दो नए शहरों को बसाया जाएगा। जी हां और इसके लिए केंद्र सरकार से भी मंजूरी मिल चुकी है। दरअसल उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में काशीपुर और गढ़वाल मंडल में डोईवाला के पास इन दोनों शहरों की स्थापना की जाएगी। जिसके लिए राज्य सरकार के अनुरोध के बाद अब केंद्र सरकार ने प्रारंभिक मंजूरी दे दी है। बता दें कि राज्य आवास विभाग द्वारा सर्व सुविधा युक्त शहर का प्रेजेंटेशन केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को दे दिया गया है। ऐसे में प्रारंभिक मंजूरी मिलने के बाद जल्द केंद्र की टीम चयनित दोनों जगहों पर निरीक्षण के लिए आने वाली है और निरीक्षण के बाद जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।