Neha Kakkar Liplock : एफिल टावर के सामने नेहा कक्कर ने किया रोहनप्रीत को किस, तस्वीरें हुई वायरल

Neha Kakkar Liplock : बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कर और उनके पति रोहनप्रीत सिंह अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं  । ये जोड़ी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करके फैंस को अपना दीवाना बनाती है।

Neha Kakkar Liplock : नेहा का रोहनप्रीत संग लिप लॉक

वहीं हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर छा गई है ।  अपनी तस्वीरों में नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ लिप लॉक करती नजर आ रही है । बता दें इस दौरान नेहा कक्कर ने रेड कलर का क्रॉप टॉप और बेल बॉटम पैंट पहनी हुई है । साथ ही रेड लोंग कोट भी पहना हुआ है वहीं रोहनप्रीत सिंह वाइट सूट में नजर आ रहे हैं।

Neha Kakkar Liplock : तस्वीर पर नेहा ने लिखा ये कैप्शन

तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा कक्कर ने लिखा कि प्यार से भरी सिटी पैलेस जो बेहद खूबसूरत नजर आ रही है, लेकिन तभी जब आप मेरे आस-पास हो । मेरे प्यार आपके बिना कुछ भी नहीं रोहनप्रीत सिंह। आपको बता दें नेहा ने जो फोटो शेयर की है उसके बैकग्राउंड में एफिल टावर भी नजर आ रहा है।

Neha Kakkar Liplock : टोनी कक्कर बोले ‘Picture Of The Year’

नेहा कक्कर द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है,  खास बात यह है कि नेहा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर उनके भाई टोनी कक्कर ने भी अपनी प्रक्रिया दी है ।  टोनी कक्कर ने प्रक्रिया देते हुए इस तस्वीर को ‘पिक्चर ऑफ द ईयर’ करार कर दिया ।

ये भी पढ़े : शूट के दौरान नोरा फतेही को लगी गंभीर चोट, पैर से निकला खून, देखें वीडियो