National News : आगरा वर्षों से ठा. बांकेबिहारी की मंगला आरती का साक्षी बनने की इच्छा भक्तों को मंदिर तक ले आई। लेकिन, भक्तों को पता भी न था कि वे आराध्य बांकेबिहारी के दरबार में खड़े हैं, वहां अगले पल किस हादसे से जूझेंगे इस बात की भनक तक न थी। भीड़ का दबाव था और उमस में घुटन महसूस जरूर हो रही थी कि अचानक एक भीड़ आई जो निकास द्वार की ओर बढ़ रहा था। आधा दर्जन लोग इस अफरा-तफरी में जमीन पर गिर गए और अन्य श्रद्धालु उन्हें रौंदते हुए निकास द्वार की ओर बढ़ते रहे। बीस मिनट के इस हालात ने दो लोगों की जान ले ली और करीब आधा दर्जन घायल व अन्य चुटैल हो गए।
भक्तों में मची अफरा-तफरी देख मंदिर में मौजूद एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ प्रांगण में पहुंचे और जमीन में गिरे श्रद्धालुओं को उठाने की कोशिश कर रहे थे। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में उपचार करवा रहीं देहरादून के थाना राजपुर जौहरी निवासी 30 वर्षीय शीतल सेन ने बताया, वह पहली बार मंगला आरती के दर्शन को पहुंची थीं। भीड़ के बीच जैसे ही मंगला आरती शुरू हुई और कुछ लोग गेट संख्या एक की ओर दौड़ने लगे।