Naseeruddin Shah In Mussoorie : बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह पहुंचे मसूरी, सुंदर पहाड़ों का किया दीदार

Naseeruddin Shah In Mussoorie : बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह रविवार को मसूरी पहुंचे और पारिवारिक मित्रों से मिलकर देहरादून चले गए। वह अपने निजी काम से मसूरी आए थे लेकिन जैसे ही उनके पहुंचने की भनक प्रशंसकों को लगी तो वह नसीरुद्दीन के पास पहुंचे और उनके साथ फोटो ली।

इस दौरान नसीरुद्दीन ने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने सभी से मुलाकात की और मसूरी की पहाड़ियों की जमकर तारीफ की। कैंपटी के नागेंद्र राणा और बिंद्रा राणा ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह शहर के चमन स्टेट आए थे।

बीते 13 फरवरी को नसीरुद्दीन शाह पत्नी रत्ना पाठक शाह के साथ नैनीताल में अपने विद्यालय सेंट जोसेफ कॉलेज पहुंचे थे। उन्होंने लगभग दो घंटे वहां बिताए और पुरानी यादें ताजा की थीं। प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो ने उनका स्वागत किया था।