Nari shashaktikaran Yojna : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सीएम पुष्कर की बड़ी घोषणा, अब महिलाओं को आसानी से मिल सकेगा लोन

Nari shashaktikaran Yojna : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नारी सशक्तिकरण योजना की घोषणा की है जिसके तहत महिलाओं को आसानी से लोन मिल सकेगा साथ ही लोन में सरकार महिलाओं को सब्सिडी भी देगी।

Nari shashaktikaran Yojna : लोन में सरकार महिलाओं

को देगी सब्सिडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहे हैं और आज इसी के तहत सीएम पुष्कर ने नारी सशक्तिकरण योजना की घोषणा की है। योजना के तहत महिलाओं को आसानी से लोन तो मिल ही सकेगा साथ ही लोन में सरकार महिलाओं को सब्सिडी देकर भी उनकी पूर्ण सहायता करेगी। बता दें योजना ​के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी भी बनाई जाएगी जो लोन की प्रक्रिया में महिलाओं को सहयोग करेगी।

 

भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में की घोषणा

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजधानी देहरादून के पेसिफिक होटल में पहुंचे और भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक का शुभारंभ होने से पहले सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ” मन की बात ” कार्यक्रम को सुना। जिसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक का विधिवत रूप से वर्चुअली उद्धघाटन किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए नारी सशक्तिकरण योजना की घोषणा की जिसके तहत महिलाओं को आसानी से लोन मिल सकेगा और लोन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सरकार ब्लॉक स्तर पर कमेटी भी बनाएगी यही नहीं सरकार की तरफ से महिलाओं को लोन में सब्सिडी भी दी जाएगी।

ये भी पढ़े : CM Dhami in Haridwar : हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वामी वामदेव की मूर्ति का किया अनावरण