Mysterious Animal Mothman : दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी घटनाएं हुई है जिनसे आज तक भी पर्दा नहीं उठ पाया है और ऐसी ही घटना दक्षिणी वर्जीनिया में सन् 1966 में भी हुई थी जब लोगों ने एक ऐसे जीव को देखा जो बिल्कुल इंसान की तरह दिखाता था हालंकि उसके बाद इस जीव को कभी नहीं देखा गया।
Mysterious Animal Mothman : चमकती आॅंखों के साथ ही है लंबे पर
रहस्यमयी जीवों की जब भी बात आती है तो इस फहरिस्त में MOTHMAN का नाम भी टॉप पर आता है। ये वही मोथमैन है जिसे 1966 में लोगों द्वारा देखा गया था। इस जीव को देखने वाले लोगों का कहना है कि ये किसी इंसान की तरह था जो लगभग 7 फीट लंबा था और इसकी लाल—लाल चमकती हुई आॅंखें होने के साथ ही लंबे—लंबे पर भी थे। यही नहीं इसकी आवाज़ चुहे जैसी थी जिसको रिपोटर्स ने MOTHMAN का नाम दिया। बता दें इस जीव को उस दिन के बाद से कभी नहीं देखा गया है और इस जीव का अस्तित्व आज भी एक पहेली ही बना हुआ है।
Mysterious Animal Mothman : रिपोर्टस ने दिया इस जानवर को मोथमैन नाम
मोथमैन को देखने वाले लोगों का कहना है कि इसका रंग धुंसर है जो देखने में बिल्कुल इंसान की तरह दिखाता है लेकिन इसकी चमकीली आॅंखें बेहद ही डरावनी लगती है। लोगों का ये भी कहना है कि मोथमैन कुत्ते जितने जानवर को बड़े ही आराम से खा सकता है। बता दें कि मोथमैन को देखने के बाद इसको रिपोटर्स ने मोथमैन का नाम दिया था जिसको काफी ढूंडा गया लेकिन इसको दुबारा कभी नहीं देखा गया यही वजह है कि इस जानवर को रहस्मयी जानवरों की लिस्ट में गिना जाता है।
ये भी पढ़े : मेंढ़क का वीडियो गेम खेलने का वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे काफी पसंद