Murder In Devbhoomi : देवभूमि में एक और हत्या, इलाक़े में मची सनसनी

Murder In Devbhoomi : देवभूमि उत्तराखंड में बढ़ते अपराध के बीच हत्या का एक और मामला सामने आया है खबर नैनीताल शहर से है जहां भीमताल झील में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला है इस मामले के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले के भीमताल स्थित झील में सुबह एक शव मिला जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को फौरन सूचना दी वही मौके पर पहुंची पुलिस और 108 ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला।

Murder In Devbhoomi : मृतक की पहचान शिवसेना गांव के छपिया गांव निवासी गोपाल बृजवासी के रूप में हुई है और उनकी उर्म 45 वर्ष बताई जा रही है ।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मृतक का शव मिलने के बाद उसके भतीजे ने मृतक की हत्या की आशंका जताई है जिसके बाद पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे ने गर्दन के पीछे निशान और आसपास खून के धब्बे होने के चलते हत्या का शक जाहिर किया है और पुलिस से जांच की मांग की है आपको बता दें कि पुलिस को मृतक गोपाल बृजवासी के शव के पास से ही खून के निशान और चप्पल गिरी हुई मिली है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है.